Monday, February 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेश सरकार जितनी कमजोर होगी, छापे बढ़ेंगे : अखिलेश यादव

 सरकार जितनी कमजोर होगी, छापे बढ़ेंगे : अखिलेश यादव

लखनऊ(हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री आजम खान के ठिकानों पर आयकर विभाग (आईटी) के छापे पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है।

अखिलेश ने ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि सरकार जितनी कमजोर होगी उतना ही विपक्ष पर छापे बढ़ते जाएंगे।

बुधवार को आजम खान के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीमों ने छापेमारी की है। आज सुबह-सुबह यूपी और मध्य प्रदेश में आजम खान के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। कार्रवाई लगातार जारी है। इस कार्रवाई को लेकर बताया जा रहा है कि रामपुर, मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, लखनऊ और सीतापुर सहित कई शहरों में छापेमारी चल रही है। यह छापामारी मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से जुड़ी बताई जा रही है। लखनऊ के रिवर बैंक इलाके में आजम के ठिकाने पर छापा पड़ा है। लखनऊ के गोलागंज में भी छापेमारी चल रही है। जौहर यूनिवर्सिटी ट्रस्ट के बड़े पदाधिकारी और आजम खान के करीबी मुस्ताक अहमद के गोलागंज स्थित आवास पर सुबह सात बजे इनकम टैक्स की टीम पहुंची।

मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular