Monday, February 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसरकार की योजनाएं जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए विधायक ने जिलाधिकारी से...

सरकार की योजनाएं जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए विधायक ने जिलाधिकारी से की मुलाकात

कानपुर देहात (हि.स.)। कानपुर के किदवई नगर विधानसभा के विधायक बुधवार को जनपद के जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी से मुलाकात कर जनपद में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को हर व्यक्ति पत पहुंचाने के निर्देश दिए।

उत्तर प्रदेश सरकार लगातार सभी जनता के लिए बनी कल्याणकारी योजनाओं तो हर जरूरतमंद तक पहुंचाने के लिए हर सम्भव कार्य कर रही है। इसी के साथ सरकार ने अपने जनप्रतिनिधियों को भी निर्देशित किया है कि वो भी जनता तक इन योजनाओं को पहुंचाने का काम करें।

इसी कड़ी में बुधवार को किदवई नगर विधानसभा के विधायक महेश त्रिवेदी केंद्र एवं प्रदेश की सरकारों द्वारा जनपद में कराए जा रहे विकास कार्यों एवं समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचे इसको लेकर जनपद में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का जनपद कानपुर देहात में जायजा लेने के लिए जिला मुख्यालय पहुंचे।

उन्होंने वहां पहुंचकर जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी मुलाकात करते हुए योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की है। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यो में गति देने के लिए कहा है। वहीं, मूसानगर क्षेत्र में विशेष विकास कार्य कराने के लिये अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिये।

अवनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular