Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसरकार की नीयत पर भरोसा नहीं किया जा सकता : प्रियंका वाड्रा

सरकार की नीयत पर भरोसा नहीं किया जा सकता : प्रियंका वाड्रा

लखनऊ (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कृषि कानूनों की वापसी के एलान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने कहा कि इस सरकार की नीयत पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

वह शुक्रवार को लखनऊ में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को क्या-क्या नहीं कहा गया। कहा कि चुनाव से पहले प्रधानमंत्री माफी मांगने आ गये। किसानों को जब मारा जा रहा था लाठियां बरसायी जा रही थी तो कौन करवा रहा था।

प्रियंका ने कहा कि यह आन्दोलन किसानों का था। किसानों का है। किसी राजनीतिक दल को इसका श्रेय लेने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए। सरकार समझ गयी है कि इस देश में किसान से बड़ा कोई नहीं है। किसानों के आगे सरकार को झुकना ही पड़ेगा। इस आन्दोलन में जो किसान शहीद हुए। मैं उनका दुख समझती हूं। किसानों की समस्याओं को ठीक से समझने का कर्तव्य हमारा है। विपक्ष के सभी दलों ने इस कानून का विरोध किया और किसान भाई डटे रहे। प्रेसवार्ता में प्रियंका के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना भी उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular