Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसरकारी योजनाओं के कारण रबी की फसल का बढ़ा रकबा : सूर्य...

सरकारी योजनाओं के कारण रबी की फसल का बढ़ा रकबा : सूर्य प्रताप शाही

– कृषि मंत्री ने कहा, सरकारी योजना के तहत 30562 खेतों में खोदे जा चुके हैं तालाब

लखनऊ (हि.स.)। योगी सरकार किसानों के हित के लिए कृत संकल्प है। अधिकांश योजनाओं में किसानों का हित देखा जाता है। यही कारण है कि आज प्रदेश में खेती का रकबा बढ़ गया। इस वर्ष रबी की फसलों के रकबा में 3,08,340 हेक्टयेर की वृद्धि हुई है। वहीं एक साल में खेत तालाबों की 6030 की वृद्धि हुई है, जो लक्ष्य का 60 प्रतिशत है। इसके लिए किसानों को 102 करोड़ रुपये अनुदान दिया जा चुका है।

बातें प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कही। वे वर्ष 2022 की उपलब्धियां गिना रहे थे। उन्होंने बताया कि जब से यह योजना लागू है तब से योगी सरकार में अब तक 30562 खेतों में तालाब सरकारी योजना के तहत बनाये जा चुके हैं। इसमें सिर्फ बुंदेलखंड में 26,016 खेतों में तालाब बनाये गये हैं। खेतों में तालाब की योजना में सरकार साठ प्रतिशत तक अनुदान देती है।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का ही प्रतिफल है कि इस वर्ष चना और तोरिया की खेती का रकबा प्रदेश में बढ़ गया है। इस वर्ष रबी के मौसम में प्रदेश सरकार ने किसानों को मुफ्त में चना और तोरिया का बीज दिया था। इसके परिणाम स्वरूप 5,778 हेक्टेयर ज्यादा तोरिया की खेती हुई। चना में 25,805 हेक्टेयर खेत चना का बढ़ा है।

पिछले वर्ष प्रदेश में चना की खेती का रकबा 5,94, 149 हेक्टेयर था, जबकि इस वर्ष इसका रकबा बढ़कर 6,19,955 हेक्टेयर हो गया। वहीं तोरिया का रकबा पिछले वर्ष सरकारी आंकड़ों के अनुसार 4,27,535 था। वहीं इस वर्ष इसका रकबा बढ़कर 4,33,313 हो गया। जौ का रकबा भी इस वर्ष 15,054 हेक्टेयर बढ़ा है।

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular