करीब दो बीघे से अधिक क्षेत्रफल पर मौजूद है सरकारी पार्क
कानपुर (हि.स.)। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी अवैध कब्जेदारों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रुख साफ है। ऐसे में प्रदेश में बराबर खबरें आती रहती हैं कि अवैध कब्जेदारों के खिलाफ बुलडोजर चल गया। इसी क्रम में बुधवार को कानपुर नगर निगम का भी बुलडोजर सरकारी पार्क पर अवैध कब्जेदारों के खिलाफ चल गया।
नगर निगम का काकादेव स्थित आरएसपुरम में सरकारी पार्क है। इस पार्क का क्षेत्रफल करीब दो बीघा से अधिक है और कभी इस पार्क में लोग मॉर्निंग वॉक करने जाते थे। लेकिन इस पार्क पर अवैध कब्जेदारों की नजर पड़ गई और धीरे धीरे आधे से अधिक पार्क पर अवैध कब्जा हो गया। इसको लेकर क्षेत्रीय लोग बराबर नगर निगम में शिकायत कर रहे थे। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए बुधवार को नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जी एन ने अवैध कब्जेदारों के खिलाफ कार्रवाई का मन बना लिया। नगर आयुक्त ने भारी पुलिस बल के साथ पार्क पहुंचे और आदेश दिया कि सभी अवैध कब्जे बुलडोजर के जरिये हटाए जायें। इसके बाद नगर निगम का बुलडोजर एक के बाद एक सभी अवैध कब्जे को हटा दिया। इस दौरान नगर निगम प्रर्वतन दल जोन छह के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें। नगर आयुक्त ने कहा कि शहर के सभी पार्कों से अवैध कब्जेदारों को हटाया जाएगा।
महमूद
