Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसरकारी डॉक्टरों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

सरकारी डॉक्टरों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

बागपत (हि.स.)। कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्र वदंना चौक पर तैनात पुलिस कर्मियों ने सरकारी डॉक्टरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इससे वहां पर जमकर हंगामा हुआ। पीड़ित डॉक्टरों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। घटना के विरोध में डॉक्टरों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र इस मामले में आरोपित पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह हड़ताल शुरू कर देंगे।

बागपत सीएचसी पर तैनात डॉक्टर विकास प्रकाश ने गुरुवार को बताया कि वह डॉक्टर मुकेश कुमार, डॉक्टर दीपक व उनके दोस्त डॉक्टर जीके सिंह बुधवार देर रात दूध लेने नगर के राष्ट्र वंदना चौक पर गए थे। उनका आरोप है कि वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उनकी गाड़ी की तलाशी ली और रात में घूमने का कारण पूछा, उन्होंने बताया कि वह सरकारी डॉक्टर है और उनके कुछ दोस्त आ गए हैं, वह उनके लिए दूध और खाने का सामान लेने आए है। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें गालियां दी। विरोध किया तो वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की और घसीटकर पुलिस गाड़ी में डालकर कोतवाली ले गए। उनको गंभीर चोट आई है, अन्य दोनों डॉक्टर को भी चोटें लगी है। बाद में सीएचसी स्टॉफ गुरुवार को कोतवाली पहुंचा पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तीनों डॉक्टरों का मेडिकल कराया गया है।

डॉक्टरों ने चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र आरोपित पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो सभी डॉक्टर हड़ताल शुरु कर देंगे। उधर, कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर का कहना है कि पुलिसकर्मियों और डाक्टरों के बीच मामूली कहासुनी हुई है, मारपीट नहीं। मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

गौरव

RELATED ARTICLES

Most Popular