वाराणसी (हि.स.)। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में सोमवार को शोध छात्रावास एवं छात्रसंघ भवन को खाली कराया गया। विनयाधिकारी प्रो. दिनेश कुमार गर्ग के नेतृत्व में नाटी इमली चौकी प्रभारी आशीष पटेल एवं पुलिस और पीएसी बल के मौजूदगी में शोध छात्रावास एवं छात्र संघ भवन पूर्ण रूप से खाली करा कर सील किया गया। विनयाधिकारी प्रो.दिनेश कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पं.रामप्रसाद त्रिपाठी शोध छात्रावास और छात्रसंघ भवन को खाली कराने के बाद नवीन छात्रावास,गंगा नाथ झा छात्रावास का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शोध छात्रावास का जीर्णोद्धार कराकर शीघ्र ही शोध छात्रों के लिए आवंटित कर दिया जाएगा।
श्रीधर
