Friday, April 3, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडल सम्पर्क और संवाद की प्रक्रिया को और बढ़ाना है : सूर्य प्रताप...

 सम्पर्क और संवाद की प्रक्रिया को और बढ़ाना है : सूर्य प्रताप शाही

अयोध्या (हि. स.)। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी की नगर निगम चुनाव संचालन समिति के साथ बैठक किया। बैठक के दौरान उन्होंने महानगर की संगठनात्मक स्थिति, चुनाव को लेकर बनायी गयी रणनीति व तैयारियों के बारे में जानकारी हासिल की। इससे पहले पार्टी कार्यालय पहुंचने पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कृषि मंत्री का स्वागत किया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही नगर निगम चुनाव के प्रभारी भी हैं।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को सम्पर्क और संवाद की प्रक्रिया को और बढ़ाना है। संचालन समिति लगातार चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों व उसके क्रियान्वयन की समीक्षा करें। प्रत्येक पदाधिकारी को मिली जिम्मेदारियों का निर्वाहन पूरे सामथ्य से करना चाहिए।

महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने बताया कि चुनाव संचालन समिति की बैठक के दौरान विभिन्न विषयों पर गम्भीरता से चर्चा हुई। कृषि मंत्री संचालन समिति के सदस्यों से तैयारियों के बारें में सवाल भी पूछे। केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की वजह से आम जनता में उत्साह का माहौल है।

इस अवसर पर नगर निगम चुनाव संयोजक कमलेश श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, प्रतीक श्रीवास्तव, देवेश तिवारी, प्रमोद साहू, राम कुमार सिंह राजू उपस्थित रहे।

पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular