Monday, February 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसमूह 'ग' के पद पर मनमाने ढंग से हुए तबादले - जेपी...

समूह ‘ग’ के पद पर मनमाने ढंग से हुए तबादले – जेपी पाण्डेय

लखनऊ(हि. स.)। उप्र लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के प्रान्तीय महामंत्री जेपी पाण्डेय ने बताया कि लोक निर्माण विभाग में वर्ष 2023-24 के स्थानान्तरण में अनेक अनियमितता की गई, शासन द्वारा तय स्थानान्तरण नीति को विभाग के अधिकारियों ने तोड़-मरोड़ कर मनमाने ढंग से समूह ’ग’ (खण्डीय कार्यालय) के पद पर स्थानान्तरण किया।

जेपी पाण्डेय ने बताया कि विभागीय अधिकारियों के मनमाने ढंग से स्थानान्तरण नीति के विरुद्ध संगठन ने माह जून में हड़ताल की थी। मुख्य अभियन्ता मुख्यालय-2 लखनऊ तथा कई मण्डलों के मुख्य अभियन्ताओं द्वारा नियम विरुद्ध स्थानान्तरण कर दिए गए हैं। पूरे प्रदेश में समूह ’ग’ के स्थानान्तरण में एकरूपता नहीं रखी गई है।

प्रदेश प्रवक्ता सीपी श्रीवास्तव ने बताया कि मण्डल में ऐसे कर्मचारियों के स्थानान्तरण किए गए हैं, जिसकी सेवानिवृत्ति एक वर्ष से भी कम है तथा पति-पत्नी के एक जनपद वाले सिद्धान्त को दर किनार करते हुए अधिकारियों ने स्थानान्तरण नीति का मजाक बना दिया है। संगठन ने विभाग के मंत्री को पत्र लिखकर जांच की मांग तथा दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

शरद/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular