Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसमीक्षा अधिकारी 2016 केस: साइबर विशेषज्ञों की राय लेगी सीबीसीआईडी

समीक्षा अधिकारी 2016 केस: साइबर विशेषज्ञों की राय लेगी सीबीसीआईडी

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 27 नवम्बर 2016 को ली गयी समीक्षा अधिकारी की प्रारम्भिक परीक्षा में हुए पेपर लीक के सम्बन्ध में आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर द्वारा थाना हजरतगंज, लखनऊ में दर्ज कराये गए मुकदमे में साइबर क्राइम के जानकार इंस्पेक्टर लगाये जायेंगे। पहले इस मामले में सीबीसीआईडी ने यह कहते हुए अन्तिम रिपोर्ट भेजी थी कि पेपर लीक के बारे में कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला। अमिताभ द्वारा दायर प्रोटेस्ट प्रार्थनापत्र पर कोर्ट ने अग्रिम विवेचना के आदेश दिए थे।  अमिताभ ने अभियोग की विवेचना कम्प्यूटर, इन्टरनेट, सर्वेलांस, साइबर क्राइम, ट्रेकिंग आदि की जानकारी रखने वाले राजपत्रित अधिकारी से करवाने का अनुरोध किया था।  इस पर सीबीसीआईडी ने साइबर क्राइम के जानकार इंस्पेक्टर आशीष कुमार शुक्ला को विवेचक बनाने के साथ शासन से भी सम्पर्क किया। शासन ने पुलिस कमिश्नर लखनऊ को अपने साइबर क्राइम यूनिट से साइबर क्राइम के किसी जानकार अफसर को सम्बद्ध करने का निर्देश दिया है। सीबीसीआईडी ने यह भी कहा है कि विवेचना में साइबर विशेषज्ञों की राय ली जाएगी। 
 
Submitted By: Sanjay Singh Fartyal Edited By: Sanjay Singh Fartyal

RELATED ARTICLES

Most Popular