Friday, February 13, 2026
Homeमंडलबस्ती मंडल समाधान दिवस में पहुंची महिला ने जिलाधिकारी के सामने आत्मदाह का प्रयास...

 समाधान दिवस में पहुंची महिला ने जिलाधिकारी के सामने आत्मदाह का प्रयास किया

बस्ती (हि.स.)। सम्पूर्ण समाधान दिवस में न्याय के लिए परेशान वृद्ध महिला ने अधिकारियों के सामने अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश किया।

मिली जानकारी के अनुसार हरैया तहसील में जिलाधिकारी आंद्रा वामसी की अध्यक्षता में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां हरैया तहसील के पैकोलिया थाना क्षेत्र रेवटा हरशरन शुक्ल गांव की एक वृद्ध महिला मुन्नी देवी फरियाद लेकर पहुंची। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को बताया कि स्थानीय पुलिस और राजस्व कर्मियों ने परेशान कर दिया है। न्याय नहीं मिल पा रहा है। इसके बाद महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया।

उसे उपस्थित पुलिस कर्मियों ने बचाते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में पीड़ित ने बताया की अधिकारियों द्वारा सुनवाई न होने के कारण मुझको यह फैसला लेना पड़ा। हालांकि इस घटना के बाद जिलाधिकारी ने हरैया तहसील के राजस्व कर्मियों के सख्त हिदायत दिया है। वहीं घटना का कवरेज कर रहे हैं पत्रकारों ने आरोप लगाया कि उप जिलाधिकारी हरिया ने कवरेज कर रहे पत्रकारों को जेल भेजने की धमकी दे रही है।

महेंद्र/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular