बागपत (हि.स.)। जिले के बड़ौत तहसील क्षेत्र के जिवाना गांव के नीलकंठ आश्रम में शनिवार को भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत पहुंचकर सिद्धगुरु महाराज से आशीष प्राप्त कर पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि समाधान तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने प्रेमवार्ता में कहा कि समाधान तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। सरकार से कोई भी वार्ता को किसान तैयार हैं। बॉर्डर पर अपने हकों के लिए आंदोलनरत किसानों को हटाने का प्रयास किया गया तो मजबूर होकर दिल्ली की तरफ कूच किया जाएगा।
कहा कि सांसद डा. सत्यपाल सिंह को किसानों के स्वाभिमसन को ठेस पहुंचाने से बचना चाहिए। कमिश्नर हनक न दिखाकर सांसद की गरिमा का पालन करें। इससे पूर्व उन्होंने सिद्धगुरु महाराज से आशीष प्राप्त कर पूजा अर्चना की। इसके उपरांत दादरी गांव में पहुंचकर उन्होंने किसानों से मिलकर उनकी समस्याएं भी सुनी। जल्द समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
