Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेश समाज के सभी वर्ग की अपेक्षाओं पर खरा उतरने वाला बजट :...

 समाज के सभी वर्ग की अपेक्षाओं पर खरा उतरने वाला बजट : भूपेन्द्र चौधरी

लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने उत्कृष्ट व अप्रत्याशित बजट 2023-24 के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का आभार जताया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अंत्योदय को समर्पित एवं समाज के सभी वर्ग की अपेक्षाओं पर खरा उतरने वाला यह बजट है। आजादी के ‘अमृत काल’ के प्रथम वर्ष में नए उत्तर प्रदेश की परिकल्पना को संकल्पित यह बजट लोकहित एवं जनकल्याणकारी है।

भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यह बजट उत्तर प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि अंत्योदय को समर्पित एवं उत्तर प्रदेश के समग्र विकास से समावेशित यह बजट निःसंदेह गरीब, किसान, महिला, युवा, समेत समाज के समस्त वर्ग की आकांक्षाओं एवं अपेक्षाओं पर खरा उतरने वाला है।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular