Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसमाज के सभी वर्गों के पास पहुंच रही भाजपा : भूपेन्द्र सिंह...

समाज के सभी वर्गों के पास पहुंच रही भाजपा : भूपेन्द्र सिंह चौधरी

-प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने की दीवार लेखन कार्यक्रम की शुरुआत

लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के पास भाजपा पहुंच रही है। केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार समाज आमजन की आशा और अपेक्षाओं के अनुरूप काम कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। यही कारण है कि आज भाजपा की स्वीकार्यता समाज के सभी वर्गों में है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से बात की।

भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए आज यह गर्व और खुशी का दिन है। भाजपा ने संघर्ष पथ पर चलते हुए सफलता अर्जित की है। सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा और सरकार की नीतियों को लेकर जनता के बीच जायेंगे। स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने नरही में सिविल अस्पताल के पास दीवार पर स्लोगन लिखकर दीवार लेखन कार्यक्रम की शुरुआत की।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular