Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसमाज का हर वर्ग हों एकजुट, तभी विकास संभव : मुलायम सिंह...

समाज का हर वर्ग हों एकजुट, तभी विकास संभव : मुलायम सिंह यादव

-रामगोपाल यादव की पुस्तक “राजनीति के उस पार” का हुआ विमोचन

लखनऊ (हि.स.)। जब-जब चुनौती आई है, सभी एकजुट हुए हैं। समाज का हर एक वर्ग एकजुट हो, तभी विकास संभव हो पाता है। आपसी एकजुटता से ही देश व समाज का विकास होता है। ये बातें समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कही। वे समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव की पुस्तक “राजनीति के उस पार” का विमोचन कर समारोह में बोल रहे थे।

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि आज देश में महंगाई चरम पर है। किसान व युवा परेशान हैं। इन समस्याओं के निदान के लिए हम सभी को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी पड़ेगी। हम सभी आज संकल्प लेना होगा कि अमन-चैन कायम करने के लिए हम संगठित होंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी को समझना होगा कि देश से बड़ा कोई नहीं है। युवा इसी तरह एकजुट रहें, तभी कल्याण होगा। उत्तर प्रदेश का बहुत महत्व है। यूपी से ही देश समाज की तस्वीर बदलेगी।

इस अवसर पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह किताब नई पीढ़ी को प्रेरित करेगी। उन्होंने यूपी चुनाव 2022 को लेकर इशारा किया कि राजनीति के उस पार सपा की सरकार है। इस पुस्तक में तमाम विद्वानों ने लिखा है। इसमें सभी के लिए प्रेरक संदेश है।

RELATED ARTICLES

Most Popular