Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसमाजसेवी संगठन ने जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्र वितरण किए

समाजसेवी संगठन ने जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्र वितरण किए

औरैया,(हि.स.)। विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा शरद ऋतु में विगत 07 वर्षों से शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने वाले आदिवासी, बंजारे, लोहा पीटो समुदाय, कूड़ा बीनने वाले, दिहाड़ी मजदूरों, दिव्यांगों, अति निर्धन, बे-सहारा, भूमिहीन व जरूरतमंद लोगों व बच्चों को ऊनी वस्त्र व कंबल वितरण किए। इसके साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बालिकाओं के विवाह हेतु यथासंभव मदद कार्यक्रम अनवरत चलाया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत रविवार को शहर से लगभग 05 किलोमीटर दूरी पर पश्चिम दिशा में स्थित ग्राम धीरजपुर में जरूरतमंद लोगों, महिलाओं व बच्चों को ऊनी वस्त्र, मोजा, शॉल आदि वितरित किये गए। गर्म कपड़े मिलने पर जरूरतमंद लोग काफी राहत महसूस की।

संपन्न लोगों के पास अपने घरों में अनुपयोगी कपड़ों को रखने के लिए जगह नहीं है। जबकि जरूरतमंद लोग कपड़ों के अभाव में ठिठुरन के साथ खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने के लिए मजबूर है। जिसके चलते शहर के जागरूक नागरिक व दानवीर अपने अनुपयोगी वस्त्रों व नये कंबलों को स्वेच्छा से दान कर अति-निर्धन जरूरतमंद परिवार के लोगों की मदद का हिस्सा बन रहे हैं।

समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि जरूरतमंद लोगों हेतु समिति द्वारा शरद ऋतु में कंबल व ऊनी वस्त्रों के वितरण का कार्यक्रम अनवरत जारी रहेगा। आयोजन व बैठक में प्रमुख रूप से राकेश गुप्ता बैंक वाले, सभासद छैया त्रिपाठी, मनीष महिला शाखा तुलसी की अध्यक्ष लक्ष्मी विश्नोई, आदि आधा सैकड़ा सदस्य मौजूद रहे।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular