Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टी से टिकट मांगने वाले कार्यकर्ताओं का सर्वे

समाजवादी पार्टी से टिकट मांगने वाले कार्यकर्ताओं का सर्वे

लखनऊ(हि. स.)। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 से पहले समाजवादी पार्टी से टिकट मांगने वाले कार्यकर्ताओं का आंतरिक सर्वे हो रहा है। सर्वे के कार्य में तकनीकी जानकारी रखने वालों के साथ ही अनुभवी लोग लगाए गए हैं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस बार कोई कोर कसर नही छोड़ना चाहते हैं। इस बार प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा सीट जीतने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। इसके लिए जनता के बीच रहने वाले एवं जनता को पार्टी से जोड़ने वाले कार्यकर्ताओं को टिकट देने में अहमियत दी जाएगी।

समाजवादी पार्टी की युवजन जनसभा, छात्र सभा और वर्ग की सभाओं में सदस्यता भी इसी क्रम में तेजी से हो रही है। बीते दिनों लखनऊ सहित प्रदेश भर में कुछ बड़े चेहरे भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता लिए हैं।

वहीं आजकल समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में टिकट मांगने वालों को आते-जाते देखा जा सकता है। कुछ सीटें जहां समाजवादी पार्टी का झंडा पहले से बुलंद है, वहां टिकट मांगने वालों की संख्या 2 दर्जन से अधिक है और उसमें से कुछ चेहरे तो सुबह शाम लोगों को पार्टी की नीति समझाते हुए मिल जा रहे हैं।

समाजवादी पार्टी की 403 सीटों पर टिकट मांगने वालों की संख्या हजारों में है। हर विधानसभा में न्यूनतम 3 और अधिकतम 50 कार्यकर्ता पार्टी से टिकट मांग रहे हैं। इसे देखते हुए सपा का आंतरिक सर्वे अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इसके बाद ही है पार्टी कोई उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular