Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टी ने ब्राह्मण चेहरे को बनाया कोषाध्यक्ष, वाराणसी को नहीं मिली...

समाजवादी पार्टी ने ब्राह्मण चेहरे को बनाया कोषाध्यक्ष, वाराणसी को नहीं मिली जगह

लखनऊ(हि.स.)। समाजवादी पार्टी(सपा)ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी घोषित की और उसमें ब्राह्मण चेहरे को कोषाध्यक्ष बनाया। 72 पदाधिकारियों वाली सूची में वाराणसी से किसी नाम को शामिल नहीं किया गया।

समाजवादी पार्टी की कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को पुन: एक बार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। प्रदेश अध्यक्ष के बाद प्रदेश कोषाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर लखनऊ के राजकुमार मिश्रा को पदभार सौंपा गया है। मूलरुप से रायबरेली से आने वाले राजकुमार मिश्रा के पिता भी समाजवादी विचारधारा से आते थे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति के बाद कार्यकारिणी की घोषणा हुई तो उसमें डॉ. फिदा हुसैन अंसारी, जयशंकर पाण्डेय तथा जगपाल दास गुर्जर को उपाध्यक्ष, राज नारायण बिंद को प्रमुख महासचिव, श्यामलाल पाल एवं पूर्व मंत्री तिलक चंद्र अहिरवार को महासचिव बनाया गया।

इसके अलावा कार्यकारिणी में 24 सचिव पदाधिकारी और 40 नामित सदस्यों की घोषणा हुई और उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण जनपदों से समाजवादी चेहरों को उसमें स्थान दिया गया। प्रथम दृष्टया पूरी कार्यकारिणी की घोषणा में वाराणसी जैसे महत्वपूर्ण जनपद को छोड़ दिया गया। वाराणसी से किसी भी चेहरे को कार्यकारिणी में स्थान नहीं दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular