लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी ने आज आठ विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसमें लखनऊ की दो सुरक्षित सीटें भी हैं। वहीं बदायूं से रईस अहमद को टिकट दिया गया है।
समाजवादी पार्टी की जारी सूची के अनुसार कासगंज के पटियाली से नादिर सुल्तान, बदायूं से रईस अहमद, सीतापुर के सिधौली (अ.जा.) हरगोविन्द भार्गव, लखनऊ के मलिहाबाद (अ.जा.) से सुशीला सरोज, मोहनलालगंज (अ.जा.) से अम्बरीश पुष्कर, कानपुर देहात के सिकन्दरा से प्रभाकर पांडेय, कानपुर नगर के कानपुर कैंट से हसन रूमी, बांदा से मंजुला सिंह को समाजवादी पार्टी ने टिकट दिया है।
उपेन्द्र
