Saturday, January 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टी की रीति-नीति हमेशा दंगाईयों के साथ रही है : ब्रजेश...

समाजवादी पार्टी की रीति-नीति हमेशा दंगाईयों के साथ रही है : ब्रजेश पाठक

-उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किए बांकेबिहारी के दर्शन, विकास कार्यों की समीक्षा

मथुरा (हि.स.)। तिरंगा संग दंगा करवा सकती है भाजपा, के बयान पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला है। उन्होंने कहाकि सपा की रीति-नीति हमेशा दंगाईयों के साथ रही है उनसे प्रदेश में अमन चैन बर्दाश्त नहीं होता है।

ब्रजेश पाठक शनिवार को मसानी रोड स्थित अग्रसेन वाटिका में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने श्री बांकेबिहारी के चरणों में माथा टेका और देश में सुख और शांति की प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने उन्हें ठाकुरजी का पटुका पहनाकर प्रसादी प्रदान की।

उपमुख्यमंत्री ने टीएफसी, वृंदावन में सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। पत्रकारों से बातचीत करते हुए ब्रजेश पाठक ने तिरंगा यात्रा संग दंगा करवा सकती है भाजपा, के इस बयान पर सपा मुखिया अखिलेश यादव पलटवार करते हुए कहा कि दंगा कराने वाले कभी तिरंगे का सम्मान नहीं कर सकते। सपा सरकार की सोच ही भाई-भतीजावाद और जातिवाद तक सीमित थी। सपा सरकार में रोजाना दंगे होते थे। उन्होंने कहा कि तिरंगा भारत की अखंडता का प्रतीक है। भारत के गौरवशाली इतिहास को आगे बढ़ाने के लिए अखिलेश को आगे आना चाहिए। उसके उपरांत वे प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में पहुंचे।

महेश/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular