Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसमय पर चुनाव कराना हमारी प्राथमिकता, किसी के साथ नहीं होगा अन्याय...

समय पर चुनाव कराना हमारी प्राथमिकता, किसी के साथ नहीं होगा अन्याय : भूपेन्द्र चौधरी

लखनऊ (हि.स.)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खण्ड पीठ ने नगर निकाय चुनाव के संबंध में दायर याचिका पर अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट के फैसला आने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रत्येक समुदाय व वर्ग के अधिकारों के संरक्षण के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है। किसी के साथ कोई भी अन्याय नहीं होगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में विधि सम्मत तरीके से प्रत्येक वर्ग और समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए इसे समय पर संपन्न कराना हमारी शीर्ष प्राथमिकता है।

वहीं उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने ट्वीट किया कि नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश का विस्तृत अध्ययन कर विधि विशेषज्ञों से परामर्श के बाद सरकार के स्तर पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा परंतु पिछड़े वर्ग के अधिकारों को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular