Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरसभी 25 वार्डों की सफाई व्यवस्था ध्वस्त

सभी 25 वार्डों की सफाई व्यवस्था ध्वस्त

संचारी रोग अभियान को पलीता लगा रहे नगर पालिका कर्मी:

रोहित कुमार गुप्ता
उतरौला बलरामपुर। स्वास्थ्य विभाग नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में संचारी रोगों से बचाव के लिए अभियान चला रहा है लेकिन नगरपालिका इस अभियान को फ्लाप करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।
नगर के विभिन्न वार्डों में जमा कूड़े के ढेर से उठने वाली दुर्गंध से राहगीरों व आस पास के निवासियों का जीवन नारकीय हो रहा है। नालियों में जमा कूड़ा व मलबा जल प्रवाह में अवरोध उत्पन्न कर रहा है लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी चैन की नींद सो रहे हैं
अधिकारियों को जमीन पर जाकर हकीकत परखने की फुर्सत नहीं मिल रही है। नगर पालिका में सफाई लिपिक के दो महीने से अवकाश पर होने के बाद भी पटल की जिम्मेदारी किसी कर्मचारी को नहीं दी जा सकी है। स्थानीय निवासी मंजूर हुसैन बताते हैं कि घरों व वार्डों से कूड़ा निकालकर जिस जगह डंप किया जाता है वहां से छह-छह दिनों तक उठाया ही नहीं जाता। आशीष कुमार का कहना है कि नगर पालिका अध्यक्ष का पद रिक्त होने के कारण कर्मचारी पूरी तरह निरंकुश हो चुके हैं। नालियों की सफाई, फागिंग व कीटनाशकों का छिड़काव नहीं कराया जा रहा है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. चंद्र प्रकाश बताते हैं कि संचारी रोग अभियान चलाना तब तक बेअसर है जब तक गंदे जल का जमाव और कूड़े के निस्तारण की ठोस व्यवस्था नहीं होती। इस संबंध में ईओ अवधेश वर्मा का कहना है कि वार्डों के नालियों की सफाई के लिए सफाई नायकों को निर्देश दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular