Thursday, April 2, 2026
Homeराष्ट्रीयसभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवायें : अमित मोहन प्रसाद

सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवायें : अमित मोहन प्रसाद

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने गुरूवार को बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,55,391 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 14,765 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,55,52,240 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 1070 लोग तथा अब तक 16,91,288 कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 71,022 एक्टिव मामले हैं।

श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। इसलिए सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवायें। प्रदेश में 12 जनवरी को एक दिन में कुल 22,15,802 डोज दी गयी है। प्रदेश में कल 18 वर्ष से अधिक लोंगों को पहली डोज 13,45,51,661 दी गयी है जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 91.27 प्रतिशत है।

श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करें। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करें।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular