Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसभी जनपदों में विधानसभा वार सेक्टर संगठन का गठन करेगा रालोद

सभी जनपदों में विधानसभा वार सेक्टर संगठन का गठन करेगा रालोद

लखनऊ (हि.स.)। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने संगठन विस्तार और मजबूती देने को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर सभी जिलों में विधानसभा वार सेक्टर संगठन का गठन करने को कहा गया है।

रालोद के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने मंगलवार को बताया कि पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर सभी जिला अध्यक्ष व मंडल अध्यक्षों को जल्द से जल्द प्रत्येक विधानसभा को 20 सेक्टरों में बांटकर सेक्टर प्रभारियों का गठन करने को कहा गया है।

उन्होंने बताया कि सेक्टर प्रभारी अपने क्षेत्र के तहत आने वाले सभी बूथों पर बूथ कमेटियों का गठन करेंगे। प्रत्येक बूथ पर 15 जिम्मेदार लोगों की कमेटी बनाई जाएगी। सेक्टर प्रभारियों व बूथ कमेटियों के गठन के बाद विधानसभा अध्यक्षों और सेक्टर प्रभारियों की बैठक की जाएगी। इसके बाद विधानसभा क्षेत्रों के बूथ कमेटियों का सम्मेलन विधानसभा स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

मोहित वर्मा

RELATED ARTICLES

Most Popular