Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडासभी छात्र छात्राएं कठिन परिश्रम करके अच्छा अंक प्राप्त कर अपने भविष्य...

सभी छात्र छात्राएं कठिन परिश्रम करके अच्छा अंक प्राप्त कर अपने भविष्य को उज्जवल बनाएं : प्रधानाचार्य

मॉडर्न स्कूल में हुआ छात्र छात्राओं का विदाई समारोह

मोहम्मद शाहिद

डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। तहसील क्षेत्र के हल्लौर स्थित मॉडर्न हायर सेकंडरी स्कूल में कक्षा दस के छात्र छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय से विदाई पाने वाले विद्यार्थियों से मजबूती से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया गया। शनिवार को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ शबीहा फ़ातिमा द्वारा दुआ के साथ किया गया। कक्षा नौ एवं दस के विद्यार्थियों ने गीत और एकांकी प्रस्तुत कर भाव विभोर किया। प्रधानाचार्य अयोध्या प्रसाद पाण्डेय ने यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी लोग कठिन परिश्रम करके अच्छा अंक प्राप्त कर अपने भविष्य को उज्जवल बनाएं। वहीं विद्यालय के अध्यापक राहिब हुसैन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी लोग अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अच्छे अंक लाने के लिए कठिन परिश्रम करें। जिससे आने वाले समय में आपका भविष्य सुनहरा हो और आप एक अच्छे स्थान पर पहुंच सकें। शिक्षक इन्तेज़ार हुसैन एवं शबीह अहमद ने सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए परीक्षा से सम्बंधित बहुत सी बारीकियों से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन शबीहा फ़ातिमा ने किया। कार्यक्रम के समापन पर जूनियर विद्यार्थियों ने सीनियर्स को उपहार देकर विदाई दी। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी व भारी संख्या में छात्र उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES

Most Popular