Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसभाओं में भीड़ जुटाने के लिये सरकारी धन का उपयोग कर रही...

सभाओं में भीड़ जुटाने के लिये सरकारी धन का उपयोग कर रही भाजपा : कृष्णकांत पाण्डेय

लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकार प्रधानमंत्री व गृहमंत्री सहित अपने अन्य नेताओं की सभाओं में भीड़ जुटाने के लिये सरकारी धन का दुरूपयोग कर रही है। इसको तत्काल रोका जाना चाहिये ।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता कृष्णकांत पांडेय ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की महोबा में होने वाली सभाओं के लिये राज्य सड़क परिवहन निगम की 1600 बसों के किराए के भुगतान की व्यवस्था सिंचाई विभाग से कराने को कहा गया है। इस संबंध में पत्र भी महोबा के जिलाधिकारी ने लिखा है।

कहा कि इसी तरह आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास समारोह में केन्द्रिय गृहमंत्री की सभा में आज़मगढ़ व आस-पास के जनपदों से भीड़ जुटाने के लिए सरकारी खजाने से परिवहन मद में पीडब्लूडी से 40 लाख रूपया की धनराशि खर्च की गयी।

श्री पांडेय ने कहा कि भाजपा की योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार विकास के लिए जनता से कर के रूप में वसूले गये धन के दुरूपयोग की एक नयी परिपाटी का सृजन कर रही है।जिसे स्वीकार नही किया जा सकता।

कृष्णकांत पांडेय ने कहा कि मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महिलाओं के साथ अपराध, दुष्कर्म, हत्या व अन्याय से पीड़ित जनता भजपा सरकार के भ्रमित करने वाले गढे गये आंकड़ो का सच जान गयी है। भाजपा के कार्यक्रमों से जनता ने मुह मोड लिया है इसलिए सरकारी खजाने व संभागीय परिवहन अधिकारियों पर दबाव बनाकर निजी वाहनों तक भीड़ जुटाने की जबरन परिवहन व्यवस्था करने व दबाव बनाकर अपनी सभाओं में भीड़ जुटाने का अक्षम्य अपराध कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सरकारी खजाने से यह जनता के धन की चोरी है। धन की चोरी करते पकड़ी गयी व्यवस्था की पोल खुल चुकी है। जनता का भरोसा सरकार व भाजपा मे शेष नहीं वही वह अपनी विश्वसनीयता सभी मोर्चाे पर खो चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular