Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसबसे बड़ी आबादी वाले यूपी में जीवन और जीविका दोनों सुरक्षित :...

सबसे बड़ी आबादी वाले यूपी में जीवन और जीविका दोनों सुरक्षित : मुख्यमंत्री

-अमेरिका हो या इंग्लैंड, महाराष्ट्र हो या केरल, सबसे बेहतर हैं उप्र के हालात

लखनऊ (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को विधान सभा में कहा कि सबसे बड़ी आबादी के बावजूद उत्तर प्रदेश में कोरोना काल में जीवन और जीविका दोनों सुरक्षित है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सदन में कोरोना को लेकर देश के विभिन्न राज्यों और दुनिया के विकसित देशों के आकड़े भी प्रस्तुत किये।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 25 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश ने महामारी के बीच जिस तरह एक-एक नागरिक के जीवन और जीविका की सुरक्षा सुनिश्चित की, उसने एक मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि वैश्विक परिदृश्य में अमेरिका और इंग्लैंड जैसे साधन-संपन्न राष्ट्र हों अथवा भारत में सर्वाधिक साधन संपन्न वाले राज्य महाराष्ट्र हो या कि सर्वाधिक शिक्षित प्रदेश का तमगा रखने वाला केरल, उत्तर प्रदेश में कोरोना की स्थिति इन सबसे कहीं बेहतर है। निगरानी समिति और ऑक्सीजन ऑडिट जैसे हमारे मॉडल सर्वत्र सराहे गए हैं। योगी ने कहा कि महामारी के बीच अपनी नीति, नीयत और नियोजन से वैश्विक पटल पर ‘दमदार यूपी’ उभर कर आया है।

सदन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कोरोना काल की चुनौतियों पर विस्तार से अपनी बात रखी। कहा कि, बीते 70 साल में हुए यूपी के विकास के दावे की पोल इस महामारी काल में खुल गई। कोरोना आया तो हमारे पास टेस्टिंग के लिए एक लैब तक न थी। पुणे की वायरोलॉजी लैब में टेस्टिंग करानी पड़ी। लेकिन यह सरकार की प्रतिबद्ध कार्यशैली का नतीजा है कि आज हमारी क्षमता 04 लाख टेस्ट हर दिन करने की हो गई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार जताते हुए योगी ने कहा कि कोरोना काल में यूपी के हर एक व्यक्ति के जीवन और जीविका की सुरक्षा की गई। 119 चीनी मिलों का संचालन होता रहा, उद्योग-धंधे चलते रहे। उन्होंने कहा कि कोविड का पहला दौर हो या दूसरा, 15 करोड़ से अधिक लोगों के लिए राशन की व्यवस्था हुई। यही नहीं, कोरोना के कारण निराश्रित हुए बच्चे हों या महिलाएं, सभी के सुखमय जीवन के लिए सरकार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए योगी ने कहा आज दुनिया के तमाम संस्थान यूपी मॉडल की सराहना कर रहे हैं, विपक्ष को इस पर गर्व करना चाहिए।

आंकड़े रख बताया, कैसे बेहतर है यूपी

विधानसभा में कोविड के हालात पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न राष्ट्रों और राज्यों के आंकड़े भी प्रस्तुत किए।

● विश्व

-पौने 08 अरब आबादी

-21 करोड़ केस

-44 लाख से ज्यादा मौत

-89 प्रतिशत रिकवरी रेट।

● अमेरिका

-33 करोड़ आबादी

-03 करोड़ 80 लाख केस

-06 लाख 41 हजार मौत

-रिकवरी रेट 79.73 प्रतिशत।

● इंग्लैंड

-06.6 करोड़ आबादी

-63 लाख केस

– 1,31,000 मौत

-77.1 फीसदी रिकवरी रेट।

● ब्राजील

-24 करोड़ आबादी

-02 करोड़ सवंमित

-05 लाख 70 हजार मौत

-92.5 प्रतिशत रिकवरी रेट।

● महाराष्ट्र

-12 करोड़ आबादी

-64 लाख लोग सवंमित

-1,39,000 मौत

-96 प्रतिशत रिकवरी रेट।

● केरल

-3.46 करोड़ आबादी

-37 लाख संक्रमण

-18,743 मौत

-96.5 प्रतिशत रिकवरी रेट।

● भारत

-130 करोड़ आबादी

-कुल संक्रमण 3.23 करोड़

-4.33 लाख मौत

-97.5 फीसदी रिकवरी रेट।

● उत्तर प्रदेश

-24 करोड़ आबादी

-17.80 लाख सवंमित

– 22,783 मौत

-98.6 प्रतिशत रिकवरी रेट।

RELATED ARTICLES

Most Popular