Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसबको हंसाने वाले आज सबको रुला के चले गए : स्वतंत्रदेव सिंह

सबको हंसाने वाले आज सबको रुला के चले गए : स्वतंत्रदेव सिंह

लखनऊ (हि.स.)। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने प्रसिद्ध हास्य कलाकार और उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सबको हंसाने वाले आज सबको रुला के चले गए।

स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ, ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे। साथ ही शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

जलशक्ति विभाग के अंतर्गत कार्यरत अधिकारियों, अभियंताओं एवं कर्मचरियों ने भी प्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन पर दुख व्यक्त किया। सिंचाई विभाग एम्पलाईज यूनियन के पदाधिकारियों वीरेन्द्र श्रीवास्तव, राजेश ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular