Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसबको साथ लेकर चल रही भाजपा सरकार: योगी आदित्यनाथ

सबको साथ लेकर चल रही भाजपा सरकार: योगी आदित्यनाथ

युवाओं को स्मार्ट बना रही सरकार

लखनऊ (हि.स.)। लखनऊ में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। प्रदेश सरकार युवाओं को स्मार्ट बना रही है। प्रदेश में स्मार्ट सिटी का भी निर्माण हो रहा है।

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार सबको साथ लेकर चल रही है। सरकारी योजनाओं में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब नये उत्तर प्रदेश की बात हो रही है। प्रदेश को मिलकर हमें आगे ले जाना है। लोगों के जीवन को सरल बनाना हमार लक्ष्य है। गरीबों को पक्के मकान दिये गये हैं। शहरों में सुविधाएं बढ़ाने पर सरकार का फोकस है। इसलिए शहरों में और भी सुविधाएं बढ़ाई जायेंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व हम सब को प्राप्त हो रहा है। 2017 से पहले प्रदेश में बिजली की किल्लत थी। हर घर को गैस कनेक्शन,शहरों में स्ट्रीट लाइटें लगाई गयी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने 122 परियोजनाओं को लोकार्पण किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, महानगर अध्यक्ष व एमएलसी मुकेश शर्मा व महानगर महामंत्री सुनील यादव, महामंत्री महानगर त्रिलोक सिंह अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular