Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसबके जीवन में खुशहाली को संकल्पित है सरकार : मुख्यमंत्री

सबके जीवन में खुशहाली को संकल्पित है सरकार : मुख्यमंत्री

– जनता दर्शन में 200 लोगों की समस्याएं सुनीं मुख्यमंत्री ने, संतुष्टिपरक निराकरण के दिए निर्देश

– बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नहीं होने देंगे किसी के साथ अन्याय

गोरखपुर(हि.स.)। लगातार तीन दिन आनुष्ठानिक कार्यक्रमों में अति व्यस्तता से थका होने कर बाद भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आराम करने की बजाय बुधवार सुबह जन समस्याओं के निस्तारण को प्राथमिकता दी। गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को दो टूक हिदायत दी है कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने और कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। सरकार किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने देने और हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने को संकल्पित है।

मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान करीब 200 लोगों से मुलाकात की। गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक वह खुद पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने सबको आश्वस्त किया कि उनके रहते किसी के साथ अन्याय नहीं होने पाएगा। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ निस्तारित किया जाय। किसी के साथ भी नाइंसाफी न होने कि हिदायत भी दी। जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने बच्चों के साथ आई थीं। मुख्यमंत्री ने इन बच्चों को खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया और चॉकलेट गिफ्ट करते हुए प्यार व आशीर्वाद दिया।

डॉ. आमोदकांत /मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular