गाजियाबाद(हि.स.) । भगवान विश्वकर्मा जयंती एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर बाइक रैली।निकाली। साथ ही घंटाघर रामलीला मैदान में ओबीसी मोर्चा महानगर ने कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कुमार कश्यप एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह विधायक नोएडा उपस्थित रहे। नरेंद्र कश्यप ने कहा कि ।सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबके प्रयास से बहुत जल्द भारत विश्व गुरु बनेगा। सर्वप्रथम कार्यक्रम में मोदी की वर्चुअल बैठक को सभी देखा गया,जिसमें मोदी ने आज पीएम विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के पश्चात नरेंद्र कुमार कश्यप एवं पंकज सिंह ने पांच लोगों को सम्मानित किया जिसमें राजेंद्र विश्वकर्मा, विपिन प्रजापति, शाहिद धोबी, राजू नाई, मुकेश केवट सभी लोगों को अतिथि के द्वारा शॉल और माला पहनकर सम्मानित किया गया । नरेंद्र कुमार कश्यप ने इस अवसर पर कहा कि हम सब लोग धरती के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की जयंती मना रहे हैं, साथ ही आज के नए भारत के शिल्पकार सृजनकर्ता नरेंद्र मोदी का भी जन्मदिवस मनाने का अवसर प्राप्त हो रहा है ।
आगे उन्होंने कहा कि आज बहुत ही प्रमुख महत्वपूर्ण दिन है। एक तो भगवान विश्वकर्मा जयंती , दूसरे नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस जिसके अवसर पर पीएम ने ने आज पीएम विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ किया जिसके तहत गरीब समाज के समुदाय को इस योजना से बहुत महत्वपूर्ण लाभ मिलने वाला है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ सौरभ जयसवाल, प्रदेश मंत्री मुनीश योगी, बृजपाल तेवतिया, अशोक मोंगा, पवन गोयल ,पूर्व महापौर आशा शर्मा ,अनिल स्वामी, मनोज यादव ,इंद्र बजरंगी, सागर कश्यप ,थान सिंह कश्यप, संदीप कश्यप, गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम, रवि भाटी, प्रियंक गुर्जर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
फरमान अली/सियाराम
