Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसबका संकल्प बने विकसित भारत : योगी आदित्यनाथ

सबका संकल्प बने विकसित भारत : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को लखनऊ पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए। निशातगंज के बाबा पुरवा के वाल्मीकि नगर में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि विकसित भारत हम सबका संकल्प बने। सबको मिलकर विकसित भारत बनाना है।

उन्होंने कहा कि 2014 के बाद देश की छवि बदली है। 2014 के बाद गरीबों को आवास दिये गये। जिनको नहीं मिला है उनको भी सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जायेगा। हम सब प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है। लगभग तीन करोड़ परिवार के लिए शौचालय बने हैं। करोड़ों परिवारों को शुद्ध पेयजल दे रहे हैं। फ्री राशन योजना पांच साल के लिए और बढ़ा दी गयी है। बैंकिंग की सुविधाएं बीसी सखी के माध्यम से गांव-गांव में मिल रही हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से संबोधित किया।

इस मौके पर पूर्व उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल,मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधायक डा.नीरज बोरा, नगर आयुक्त इन्द्रजीत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बृजनन्दन/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular