Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेश सफाई कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन सफाई कर्मी निलंबित

 सफाई कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन सफाई कर्मी निलंबित

– तीनों निलंबित कर्मियों को एडीओ पंचायत कुन्दरकी कार्यालय से संबद्ध किया

मुरादाबाद(हि.स.)। संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले की ग्राम पंचायतों में कार्यरत सफाई कर्मियों द्वारा रोस्टर के अनुसार सफाई कार्य में लापरवाही बरतने पर शुक्रवार को तीन सफाई कर्मियों को निलंबित कर दिया।

संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ग्राम पंचायतों में कार्यरत सफाई कर्मियों से रोस्टर के अनुसार सफाई व्यवस्था दुरूस्त कराने के निर्देश दिए गए थे। इस मामले में लापरवाही बरतने पर तेवरखास के सफाईकर्मी शशिभान, ग्राम कनकपुर में तैनात सफाई कर्मचारी संजय सिंह व ग्राम हयातपुर में तैनात सफाई कर्मचारी ऋषिपाल सिंह को डीपीआरओ अभय कुमार यादव ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) ने बीते दिन 20 गावों में भ्रमण किया था। रोस्टर के अनुसार सफाई कर्मचारी शशिभान, संजय सिंह व ऋषिपाल को आदेशों का उल्लंघन करने,दायित्वों के प्रति लापरवाही, नियमित रूप से उपस्थित न रहने का दोषी पाया गया। शशिभान, संजय सिंह और ऋषिपाल को एडीओ पंचायत कुन्दरकी कार्यालय से संबद्ध किया।

निमित/दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular