Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा से अंतिम हिसाब चुकता करने के लिए जनता को 22 की...

सपा से अंतिम हिसाब चुकता करने के लिए जनता को 22 की प्रतीक्षा

लखनऊ (हि. स.)। योगी सरकार के मंत्री व प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष अखिलेश यादव को इन दिनों सोते-जागते सिर्फ भाजपा का सपना आता है। सपने देखना ठीक है। इनकी कोई मियाद नहीं होती। सो देखते रहें। लेकिन सच यही है कि 2022 को लेकर उनकी ख़्वाहिश पूरी होने से रही। सिर्फ 22 में ही नहीं आगे भी उनका सत्ता में आने का ख्वाब पूरा होने से रहा।

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शनिवार को जारी प्रेस बयान में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुआई में भाजपा सरकार की एक दमदार और ईमानदार सरकार की छबि बनी है। यह छबि जनता के दिलों-दिमाग पर चस्पा हो चुकी है। सपा और भाजपा की सरकार का फर्क जनता साफ-साफ देख रही है। प्रवक्ता ने कहा कि आपके सत्ता में रहते हुए जिस जनता का जीना दूभर हो गया था उसीने आपको सत्ता से उखाड़ फेंका। आप भूल गए होंगे,पर जनता को आपके कार्यकाल की अराजकता बखूबी याद है।

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि अराजकताब के नाते उत्तर प्रदेश पूरे देश में बदनाम हो गया था। असीम संभावनाओं वाले इस प्रदेश में नया निवेश आने की तो बात दूर जो थे वह भी आपके गुंडा और माफिया राज के नाते अपना बोरिया-बिस्तर समेटने लगे थे। आपने जिन माफियाओं और गुंडों को सत्ता की खाद-पानी से पाला-पोषा था उनका हश्र आपको भले न दिखता हो,पर जनता देख रही है। फिर कभी ऐसा न हो इसके लिर उसे सपा से अंतिम हिसाब चुकता करने के लिए 22 का इंतजार है।

RELATED ARTICLES

Most Popular