Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा-सुभासपा की रैली में उमड़ी भीड़ देख भाजपा घबराई : ओम प्रकाश...

सपा-सुभासपा की रैली में उमड़ी भीड़ देख भाजपा घबराई : ओम प्रकाश राजभर

वाराणसी (हि.स.)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सीधे निशाना साधा। 341 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करने सुल्तानपुर वायुसेना के हरक्युलिस विमान से पहुंचे प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए ओपी राजभर ने कहा कि गरीबों को डराने के लिए फाइटर विमान से उतरे। एक्सप्रेस —वे पर फाइटर प्लेन भी इसी मकसद से उतारे गये। संदेश दिया गया कि सब लोग हिंदू-मुसलमान की बात करें, महंगाई और शिक्षा की बात मत करना। लड़ाकू विमानों की आवाज को सुनकर दहल जाओ।

राजभर यहां मीडिया से बातचीत कर रहे थे। एक सवाल के जबाब में राजभर ने कहा कि एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी प्रदेश में सौ नहीं 10 सीट पर चुनाव लड़ें। इससे अधिक सीट पर लड़ने से एक भी नहीं जीतेंगे। गठबंधन में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ओवैसी को सब सीट दे देंगे तो बाकी का क्या करेंगे।

प्रदेश सरकार पर बरसते हुए राजभर ने कहा कि मऊ में हमारी पार्टी, सपा की रैली में उमड़ी भारी भीड़ से भाजपा घबराई हुई है। मऊ के तेंदुवारी थाने पर जिस तरह से हमारी गाड़ी की एक घंटे चेकिंग की गई। इससे लग रहा है कि मेरी गाड़ी में अफीम, चरस और गांजा या असलहा रखकर हमारा चालान किया जा सकता है।

लखीमपुर खीरी प्रकरण को लेकर कानून व्यवस्था के बहाने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए राजभर ने कहा कि कुछ दिन पहले आजमगढ़ में गृहमंत्री आये हुए थे। सभा में गृहमंत्री दूरबीन से देख रहे थे कि प्रदेश में कोई अपराधी नही है। आरोप लगाया कि गृहमंत्री के बगल में ही लखीमपुर प्रकरण में शामिल गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी बैठे थे। ये भाजपा के लोगों को झूठ बोलने की ट्रेनिंग दी जाती है।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को लेकर राजनीति और समाजवादी पार्टी के मुखिया केे बयान का समर्थन कर राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव के कार्यकाल में यह सड़क स्वीकृत हुई थी। सरकार चली गई और दूसरी सरकार आई तो उससे क्या हो गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular