Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा सरकार में सड़कें इतनी खराब थीं कि साइकिल भी चलना मुश्किल...

सपा सरकार में सड़कें इतनी खराब थीं कि साइकिल भी चलना मुश्किल थी- केशव प्रसाद मौर्य

– लखीमपुर पहुंच 165 योजनाओं का किया शिलान्यास

– 115 करोड़ 71 लाख रुपये की योजनाओं से होगा सड़कों का विकास

लखीमपुर खीरी(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को 165 योजनाओं का शिलान्यास किया। वहीं मंच से सपा-बसपा पर भी निशाना साधा। कार्यक्रम के बाद उप मुख्यमंत्री पत्रकारों से रूबरू हुए और बताया कि 115 करोड़ 71 लाख की सड़कों का मेरे द्वारा शिलान्यास किया गया है। इससे पूर्व भी 1576 सड़कों का लोकार्पण हो चुका है, जिसकी लागत 1159 करोड़ है। मंच से उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए कहा की 15 वर्षों में जितना विकास इन सरकारों ने नहीं किया उससे ज्यादा विकास भाजपा सरकार आज साढ़े चार वर्ष में कर चुकी है। उन्होंने कहां के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन बनेगा यह निश्चित है।

सपा सरकार में सड़कें इतनी खराब थीं कि साइकिल भी चलना मुश्किल थी- केशव प्रसाद मौर्य

योगी जी के नेतृत्व में चल रही सरकार ने भ्रष्टाचार भू माफियाओं व गुंडों का सफाया किया है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ प्रदेश में आई थी और इसी पर काम करती है। हमारी सरकार ने गरीबों को छत दी। गांव-गांव में घर-घर शौचालय बनवाएं, किसानों के खातों में पैसा भिजवाया, किसानों का कर्ज माफ किया। उन्होंने आगे बताया कि जब हमने भू माफियाओं के यहां बुलडोजर चला तो अखिलेश यादव कहते हैं कि अपना चुनाव चिन्ह बुलडोजर रख लो, इस पर हमारा कहना है कि वह अपना चुनाव चिन्ह एके-47 रख लें।

समाजवादी पार्टी पर आगे तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में सड़क के इतनी खराब थीं कि साइकिल से चलना भी मुश्किल था जबकि उनका चुनाव निशान ही साइकिल है, परन्तु भारतीय जनता पार्टी ने सड़कों का निर्माण करवाया है। भाजपा को लखीमपुर वालों ने तीन बार जनाधार दिया है, हमने सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ काम किया है। जबकि विपक्ष में कुछ का साथ कुछ का विकास होता है। हमारी पार्टी में बूथ अध्यक्ष प्रधानमंत्री बन सकता है, चाय बेचने वाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है, हमारी पार्टी कोई भेदभाव नहीं करती है जबकि और पार्टियों में भेदभाव जमकर होता है। नाराज किसानों के बाबत सवाल पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि कोई भी हमसे नाराज नहीं है अगर किसी को कोई पीड़ा है तो हम उस से सीधे संवाद करेंगे।

इस दौरान उनके साथ केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र टैनी, सदर विधायक योगेश वर्मा, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू, श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular