Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा सरकार में मिलेगी उपेक्षित जातियों को भागीदारी : जुगुल किशोर बाल्मीकि

सपा सरकार में मिलेगी उपेक्षित जातियों को भागीदारी : जुगुल किशोर बाल्मीकि

– विकास रहेगा मुख्य चुनावी मुद्दा, जनता ने भाजपा को किया खारिज

कानपुर(हि.स.)। पिछले विधान सभा चुनाव में भाजपा ने गरीब, दलित और पिछड़े वर्ग को गफलत में डालकर वोट ले लिया। इसके बाद सरकार बनने पर इन सभी को सत्ता में भागीदारी नहीं दी गई और अब चुनाव नजदीक आता देख एक बार फिर भाजपा उन्ही लोगों को रिझाने में जुट गई है। लेकिन अबकी बार उपेक्षित जातियां इनके बहकावे में नहीं आएगी और सपा को आर्शीवाद देने जा रही हैं, क्योंकि इनको भरोसा है कि सपा सरकार में पूरी तरह से भागीदारी मिलेगी। यह बातें बुधवार को कानपुर पहुंचे पूर्व राज्य मंत्री जुगुल किशोर बाल्मीकि ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहीं।

समाजवादी पार्टी के कार्यालय में बुधवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शिरकत करने पहुंचे सपा के पूर्व राज्यमंत्री जुगल किशोर बाल्मीकि का स्वागत किया गया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि विकास के मुद्दे पर सभी चुनाव लड़ते है, लेकिन इस देश की छोटी छोटी जातियां सदियों से उपेक्षित रही हैं, ना उनको सम्मान मिला और ना ही राजनैतिक भागीदारी मिली। लेकिन समाजवादी पार्टी ने यह काम किया है। सपा जब सत्ता में आयी तब उपेक्षित लोगों को राजनीति में भागेदारी दी। उन्होंने बताया कि कभी भी बढ़ई समाज को मंत्री नहीं बनाया गया। सविता समाज, बाल्मीकि समाज के साथ जितने भी छोटे समाज के लोग है उनको समाजवादियों ने सम्मान दिया है और पूरे प्रदेश में हर समाज के लोग अखिलेश यादव को बागडोर सौपनें को तैयार हैं।

बाल्मीकि समाज को दी जाएंगी एक लाख नौकरियां

जुगुल किशोर बाल्मीकि ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश का बाल्मीकि समाज, दलित, पिछड़े अपना पूरा समर्थन देकर उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सपा की सरकार बनाकर अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाएगा। दलितों पिछड़ों को मान सम्मान सपा में ही सुरक्षित है। सपा की सरकार बनने पर एक लाख बाल्मीकि समाज को नौकरियां दी जाएंगी। कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोग अपने-अपने क्षेत्रों की दलित बस्तियों एवं बाल्मीकि समाज में जाकर ज्यादा से ज्यादा बाल्मीकि समाज को समाजवादी पार्टी से जोड़ने का काम करें।

अजय

RELATED ARTICLES

Most Popular