Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा सरकार में माफिया डकार जाते थे गरीबों का राशन: सौरभ मिश्र

सपा सरकार में माफिया डकार जाते थे गरीबों का राशन: सौरभ मिश्र

-खिचड़ी पर चर्चा में भाजपा नेताओं ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को मिला

हरदोई (हि.स.)। मकर सक्रांति पर्व के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्र नीरज ने खनिगावाँ खुर्द के पूर्व प्रधान राजबहादुर गौतम, अन्टवा में आयोजित खिचड़ी भोज में केन्द्र और प्रदेश सरकार के लाभार्थियों के साथ खिचड़ी खाई और सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि 1947 से अब तक किसी भी सरकार में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ इतने व्यापक स्तर पर समाज के दबे पिछड़े लोगों को नहीं मिली। भाजपा सरकार में करोड़ों की संख्या में लाभार्थी सीधे लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

सपा सरकार में गरीबों का राशन माफिया डकार जाते थे। गरीबों के आवास के पैसे से समाजवादियों की कोठियां खड़ी हो गईं। केंद्र से जो पैसा बच्चों के सांस्कृतिक और मानसिक विकास कार्यों में लगाना था, वह सैफई में नाच गानों के कार्यक्रम पर उड़ाए जाते थे। जनता किसी के बहकावे में नहीं आने वाली, उसे पता है कि उसकी नई पीढ़ी का भविष्य भाजपा में ही सुरक्षित है।

खिचड़ी भोज के अवसर पर पिछड़े मोर्चे के उपाध्यक्ष देवव्रत कुशवाहा, कछेलिया के नि.प्रधान सर्वेन्द्र अग्निहोत्री, शंकरपुर प्रधान चरण सिंह कुशवाहा, बैजुपुर प्रधान नरेन्द्र कुशवाहा, राकू शुक्ला, सुरेन्द्र गौतम के साथ बड़ी संख्या में लाभार्थी रहे।

अम्बरीष/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular