Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा सरकार बनते ही प्रदेश में पुनः आयेगी खुशहाली : राहुल सक्सेना

सपा सरकार बनते ही प्रदेश में पुनः आयेगी खुशहाली : राहुल सक्सेना

झांसी(हि.स.)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व महापौर प्रत्याशी राहुल सक्सेना द्वारा ऐतिहासिक गणेश मंदिर मे अखिलेश क्रांति कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें अखिलेश के काम जनता के नाम किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व राज्य सभा सांसद डा. चन्द्रपाल सिंह यादव ने किया। कार्यक्रम के माध्यम से पूरे जनपद में अखिलेश यादव द्वारा किये जनहित विकास कार्यों को जनता के बीच ले जाकर अखिलेश यादव को पुनः प्रदेश का मुख्यमंत्री बनवाने आग्रह किया जायेगा।

अखिलेश क्रांति कार्यक्रम के आयोजक पूर्व महापौर प्रत्याशी सपा के वरिष्ठ नेता राहुल सक्सेना ने कार्यक्रम से पूर्व भगवान गणेश की आराधना की। उन्होने बताया कि यूपी की बीजेपी सरकार ने समाजवादी पार्टी के कार्यकाल के दौरान जो विकास कार्य हुए थे उसका फीता काटने व नाम बदलकर जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही। अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री के रूप में 06 महीने का कार्यकाल पूरा करने के बाद समाजवादी स्वास्थ्य सेवा निःशुल्क शुरू की, 24/7 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा, इस सेवा के लिए निर्धारित टोल-फ्री नंबर 108 जिस पर कॉल करने पर 20 मिनट के भीतर एक एम्बुलेंस मरीज तक पहुंच जाती थी और अस्पताल ले जाने से पहले उसे चिकित्सा सहायता दी जाती थी। आज कोरोना जैसे महामारी से भाजपा ने जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया जिसे भुलाया नही जा सकता। महिलाओं की सुरक्षा के लिए समाजवादी सरकार में 1090 जैसी कारगार योजना से कई महिलाएं लाभांवित हुई।

कार्यक्रम का उद्घाटन करने के पश्चात पूर्व सांसद डा चन्द्रपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में अपराधों पर लगाम नहीं कस पा रही है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपराध के बदलते स्वरूप के कारण पुलिस को आधुनिक तकनीकों से लैस करने की आवश्यकता पर बल देते हुए राज्य में पुलिस बल के आधुनिकीकरण के संबंध में कार्य किये। इस अवसर पर अस्फान सिद्दीकी, सुदेश पटेल, राकेश पाल, सीताराम कुशवाहा, तनवीर आलम, चन्द्रप्रकाश मिश्रा, कुसुमलता सक्सेना, मीरा रायकवार, नेपाल सिंह, प्रतिपाल सिंह दाऊ ने विचार व्यक्त किये।

इस मौके पर आजाद यादव, बृजेन्द्र सिहं यादव भोजला, उमा शंकर यादव, पं0 सतेन्द्रपुरी गोस्वामी, शकील खान, अमित बन्टी खटीक, अमित कुशवाहा, आकाश यादव, महिला सभा की जिलाध्यक्ष रीना यादव, हाजरा रब, प्रियंका गुप्ता, सीमा श्रीवास्तव, शैलजा तिवारी सहित अनेक सपाई उपस्थित रहे। संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड सुरेन्द्र सिंह दांगी व आरिफ खान ने संयुक्त रूप से किया। आभार आजाद यादव व कौशल खरे ने संयुक्त रूप से व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular