Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा सरकार के कारनामे को जनता भूली नहीं : योगी आदित्यनाथ

सपा सरकार के कारनामे को जनता भूली नहीं : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विधानसभा में विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जनता समाजवादी पार्टी की सरकार के कारनामे को भूली नहीं है। सपा सरकार में अनियमितता व्याप्त थी, यूपी में अराजकता व गुंडागर्दी थी। प्रदेश के युवाओं के आगे पहचान का संकट था। 2017 के बाद उत्तर प्रदेश की स्थिति बदली है। डबल इंजन की सरकार में देश व दुनिया में उत्तर प्रदेश को नई पहचान मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। उत्तर प्रदेश में आज कानून का राज है। आज तक का सबसे बड़ा बजट सरकार ने पेश किया है। अपराध व डकैती के मामलों में कमी आयी है। सपा सरकार में भर्तियों में घोटाला होता था। उत्तर प्रदेश अपराधियों को सजा दिलाने में नंबर वन है। शिवपाल यादव पर निशाला साधते हुए योगी ने कहा कि इन्होंने भतीजे को सही रास्ता नहीं दिखाया, जिसका फल चाचा आज भोग रहे हैं।

बृजनन्दन/पदुम नारायण

RELATED ARTICLES

Most Popular