वाराणसी (हि.स.)। समाजवादी पार्टी(सपा) के सरंक्षक और देश के पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव(नेताजी) का 83वां जन्मदिवस सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया।
समाजवादी व्यापार सभा, महानगर वाराणसी के तत्वावधान में महानगर अध्यक्ष रवि जायसवाल के नेतृत्व में तथा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्वांचल प्रभारी प्रदीप जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में नीचीबाग में जुटे कार्यकर्ताओं ने संगीत के बीच शुद्ध देशी घी से निर्मित 83 किलो लड्डू का केक काट खुद भी खाया और क्षेत्रीय दुकानदारों,राहगीरों के साथ बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शनार्थियों में भी बांटा।
कार्यकर्ताओं ने बाबा श्री काशी विश्वनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि नेता जी सदैव स्वस्थ, निरोग, शतायु, दीर्घायु हो। प्रदेश की जनता की बेहतरी एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए अपना आशीर्वाद एवं अनुभव पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को दे। आगामी विधान सभा चुनाव में अखिलेश यादव पुनः मुख्यमंत्री बने आर्शिवाद दे।
जन्मदिन मनाने वालों में पूर्व महानगर अध्यक्ष पारस नाथ जायसवाल, व्यापार सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुरलीधर जायसवाल, ईरशाद अहमद, वीरू गुप्ता, मीरा सेठ, आशुतोष सेठ, सुबह ए बनारस क्लब के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, पार्षद प्रतिनिधि अवनीश यादव विक्की, पूर्व पार्षद प्रत्याशी गौरी शंकर जायसवाल, रवि यादव कल्लू आदि शामिल रहे। इसी क्रम में दशाश्वमेध स्थित खिचड़िया बाबा मंदिर पर कार्यकर्ताओं ने ‘नेताजी’ का 83 वा जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया।
कार्यक्रम के संयोजक लक्ष्मीकांत मिश्र, पूर्व पार्षद विजय यादव विज्जु, प्रदेश सचिव तनुज पांडेय,अभिषेक झा, राहुल यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने गरीबों को खिचड़ी खिला नेताजी के स्वस्थ जीवन की कामना की।
