Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेश सपा सदस्यों के हंगामे के बीच शुरू हुआ राज्यपाल का अभिभाषण

 सपा सदस्यों के हंगामे के बीच शुरू हुआ राज्यपाल का अभिभाषण

लखनऊ(हि.स.)। समाजवादी पार्टी के सदस्यों के हंगामे के बीच राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का विधानसभा में अभिभाषण शुरू हो गया है। राज्यपाल विधानसभा और विधान परिषद के संयुक्त सदन को सम्बोधित कर रही हैं।

सपा के सदस्य राज्यपाल वापस जाओ…वापस जाओ…की नारेबाजी कर रहे हैं। सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उपमुख्यमंत्री मौजूद हैं। सदन में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव और शिवपाल यादव भी मौजूद हैं। सपा के सदस्य जातीय आरक्षण, महिला विरोधी, गरीब विरोधी सरकार…जैसे नारेबाजी कर रहे हैं।

अभिभाषण के दौरान राज्यपाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत के विकास का इंजन है। यूपी की अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है। सरकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है। यूपी में सबसे अधिक जनधन खाते खोले गये। गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश आ रहा है। यूपी में कानून व्यवस्था में भी सुधार हुआ है। सरकार ने कई एक्सप्रेसवे बनाए हैं। जिला मुख्यालयों को भी हाइवे से जोड़ा गया है। हर घर योजना के तहत गरीबों को घर दिये गये हैं। आनंदीबेन पटेल ने कहा कि गांवों का विकास भी सरकार करा रही है। गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ा गया है।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular