Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा संरक्षक मुलायम सिंह मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज

सपा संरक्षक मुलायम सिंह मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज

लखनऊ। राजधानी के मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सेहत में सुधार होने के बाद उन्हें बुधवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। संक्रमण की शिकायत पर उन्हें 06 अगस्त की रात अस्पताल लाया गया था।

अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर के मुताबिक अस्पताल में भर्ती होने के बाद मुलायम सिंह यादव का अल्ट्रासाउंड, ब्लड टेस्ट और यूरिन टेस्ट किया गया। इसके साथ ही उनकी कोरोना जांच की गई, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं पेशाब में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। 
इसके बाद उनका इलाज शुरू किया गया, जिससे उनकी सेहत में तेजी से सुधार हुआ। उनकी स्थिति में पहली की अपेक्षा लगातार बेहतर होती गई और वह लोगों से बातचीत भी करने लगे। 
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें लगातार हो रही हैं। कई महीनों से बीमार चल रहे हैं। उनके पेट में लगातार तकलीफ बनी है। एक महीने पहले भी उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया था। तब उन्हें आंत में समस्या थी। कोलोनोस्कोपी करके इसे साफ किया गया था। इलाज के बाद उन्हें आराम मिल गया और उन्हें घर भेज दिया गया था। इसके बाद अब एक बार फिर तबियत बिगड़ने पर उन्हें भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद सेहत में सुधार होने पर उन्हें आज डिस्चार्ज किया गया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular