लखनऊ(हि.स.)। बसपा की अध्यक्ष और उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा शुरू से ही दलितों एवं पिछड़ों में जन्मे महान संतों, गुरुओं, महापुरुषों की तिरस्कारी रही है।
मायावती ने कहा कि जिसका खास उदाहरण फैजाबाद जिले में से बनाया गया नया अम्बेडकर नगर जिला है। भदोही को नया जिला संत रविदास नगर बनाने का भी इन्होंने विरोध किया तथा इसका नाम तक भी सपा सरकार ने बदल दिया।
उन्होंने कहा कि इसी प्रकार यूपी के अनेकों संस्थानों एवं योजनाओं के नाम जातिवादी द्वेष के कारण अधिकांश बदल दिए गए।
उन्होंने कहा कि ऐसे में सपा द्वारा उनकी और उनके मानने वालों के प्रति आदर सम्मान एवं सुरक्षा की उम्मीद कैसे की जा सकती है। चाहे अब यह पार्टी इनके वोट की खातिर कितनी भी नाटकबाजी क्यों ना करें।
