लखनऊ(हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ‘बुद्ध पूर्णिमा’ के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं दी है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस दौरान अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर एक फोटो को साझा किया है। इसमें वह भगवान बुद्ध के चरणों में बैठे हैं। इस दौरान उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि ‘बुद्धं शरणं गच्छामि। धम्मं शरणं गच्छामि। शांति और अहिंसा के दूत भगवान बुद्ध को नमन बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
दीपक
