Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान

सपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान ने रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद रहे। योगी सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री रहे चौहान ने 12 जनवरी को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

अखिलेश यादव ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से कहा कि पहले संजय सिंह चौहान हमारे पास थे, अब तो दारा सिंह चौहान भी आ गये हैं। पूरा चौहान हमारे साथ आ गया है। यादव ने कहा कि पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश चौहान, पूर्व प्रत्याशी मोहन चौहान, भाल सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सूर्यनाथ, अपना दल के विधायक आरके वर्मा सहित तमाम नेताओं का समाजवादी पार्टी में स्वागत है।

एक सवाल पर अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संतों ने रोका तो वह गोरखपुर चले गये। यादव ने समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर अलीगढ़ के नेता के आत्मदाह के प्रयास को भाजपा की साजिश बताया और कहा कि भाजपा का व्यक्ति यहां पत्रकारों के बीच भी हो सकता है और आप जानते हैं कि कौन भाजपा का व्यक्ति है।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular