Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा महिला सभा की राज्य कार्यकारिणी घोषित

सपा महिला सभा की राज्य कार्यकारिणी घोषित

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति से ‘समाजवादी महिला सभा’ की राज्य कार्यकारिणी की सूची घोषित कर दी गई है।

सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने सोमवार को बताया कि 18 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी में एक उपाध्यक्ष और एक महासचिव को जगह दी गई है। अन्य सभी 16 लोगों में सभी सचिव शामिल हैं। उपाध्यक्ष मेरठ की इशरत जहां को बनाया गया है, जबकि महासचिव की जिम्मेदारी मधु चौधरी को दी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राज्य कार्यकारिणी में शामिल सभी पदाधिकारियों को महिला सभा को मजबूत करने और आने वाले चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए गए हैं।

मोहित/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular