Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा-भाजपा समर्थक में भिड़े, पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया

सपा-भाजपा समर्थक में भिड़े, पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया

फतेहपुर (हि.स.)। जिले में सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए हो रहे मतदान के दौरान सपा व भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये। पुलिस ने उपद्रवियों पर बल प्रयोग कर तितर बितर कर भगा मामले का शांत किया।

जहानाबाद विधानसभा के सरांय होली गांव में मतदान केन्द्र के बाहर गलत वोट करने को लेकर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों के बीच आपस में कहासुनी होने लगी। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि समर्थक आपस में गाली गलौज करते हुए दोनों पक्ष के कार्यकर्ता लाठी डंडे भांजने लगे। मौजूद पुलिस ने हल्का फुल्का बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ दिया। बाद में फिर से मतदान शुरू हुआ।

देवेन्द्र/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular