Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा बसपा कांग्रेस यानी भ्रष्टाचार पार्टी, भाजपा सरकार पाई पाई वसूल करेगीः...

सपा बसपा कांग्रेस यानी भ्रष्टाचार पार्टी, भाजपा सरकार पाई पाई वसूल करेगीः केशव माैर्य

बांदा (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा बसपा और कांग्रेस को भ्रष्टाचार पार्टी बताया। कहा कि इनके भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार जब भी कार्रवाई करती है, तब यह उत्पीड़न का आरोप लगाते हैं। लेकिन इन भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सरकार का अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक इनसे एक एक पाई वसूल नहीं कर ली जाएगी। यह बात उन्होंने यूपी के जनपद बांदा में विकास कार्यों की समीक्षा करने के बाद कलेक्ट्रेट में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

श्री मौर्य ने एक सवाल के जवाब में कहा कि यूपी में अखिलेश यादव की पार्टी का सफाया हो चुका है। बिहार में नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने का मुंगेरीलाल वाला सपना देख रहे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में उन्हें 2 सीटें मिली थी। 2024 में एक भी नहीं मिलेंगी। बिहार उनकी सरकार ही नहीं रही, अब उनकी सरकार सुपर सीएम लालू प्रसाद चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर है। कांग्रेस भारत जोड़ो अभियान चला कर परिवार बचाने का काम कर रही है। उनके दिग्गज नेता कांग्रेस छोड़ो अभियान चलाकर अपने आप को सुरक्षित करने में लगे हैं। कांग्रेस द्वारा महंगाई का मुद्दा उठाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दा विहीन है, नेता विहीन है और उनके पास अब कोई नेतृत्व करने के लिए नेता नहीं बचा है।

इसी तरह बेरोजगारी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए अनेक अवसर हैं। यह सवाल करने पर कि आप की सरकार द्वारा नौकरी के लिए परीक्षाएं तो कराती है पर बाद में पेपर भी लीक कराती है। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह काम समाजवादी पार्टी का था। इससे जुड़े लोगों को पकड़कर जेल भेज दिया गया है।

अनिल

RELATED ARTICLES

Most Popular