Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा, बसपा और कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल

सपा, बसपा और कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल

लखनऊ (हि.स.)। सपा, बसपा और कांग्रेस के कई नेता शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में पूर्व मंत्री मितेश चन्द्र सोनकर, पूर्व एमएलसी संजय मिश्रा, लंभुआ विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी रहे अवनीश प्रताप सिंह और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता जीशान हैदर ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा में शामिल होने वाले अन्य नेताओं में अकबरपुर के नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश वर्मा, प्रदीप सिंह बब्बू, हारून राईनी, अनवर अली, करीम हलवाई, आशुतोष त्रिपाठी, सीतापुर के अशोकानंद गिरि शामिल हैं।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में हम सबको लगना है। देश व प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है।

बृजनंदन/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular